नई दिल्ली, फरवरी 20 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। मुखर्जी नगर इलाके में शुक्रवार दोपहर दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। 30 वर्षीय युवती ने अपनी सगी बहन के दो साल के मासूम बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। आरोपी युवती अजरा को बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, मासूम हादी के शव को पोस्टमार्टम के लिए बीजेआरएम अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है। पुलिस के मुताबिक, हादी अपनी मां उज्मा के साथ रमजान के दौरान मायके मुखर्जी नगर आया हुआ था। उज्मा की शादी सीलमपुर निवासी आदिल से हुई है, जो ग्रीस की एक कंपनी में इंजीनियर है। वह दो माह पहले ही भारत लौटा था। उसके वापस जाने के बाद उज्मा रोजे के दौरान सहूलियत के लिए मायके आ गई थी। परिजनों के अनुसार, अजरा की मानसिक हालत पिछले करीब दस वर्षों से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.