शामली, जनवरी 8 -- क्षेत्र के गांव बुटराडा में मुखबिरी के शक में एक युवक के साथ गाली-गलौच व मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो सगे भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव बुटराडा निवासी फिरोज पुत्र माशूक अली ने थाना बाबरी पर दी तहरीर में बताया कि मंगलवार को करीब दोपहर 2:30 बजे वह मस्जिद से नमाज अदा कर घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में गांव के ही यावर और सायान पुत्र खालिद ने उसे रोक लिया और मुखबिरी करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौच शुरू कर दी। आरोप है कि दोनों ने उसके साथ मारपीट की।पीड़ित ने बताया कि जब उसने विरोध किया तो शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और दोनों पक्षों में बीच-बचाव करने का प्रयास किया। इसके बावजूद आरोपियों ने मारपीट और गाली-गलौच जारी रखी। मारपीट में फिरोज को श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.