नई दिल्ली, जनवरी 2 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में पुलिस से मुखबिरी के शक में तीन बदमाशों ने दो दोस्तों पर जानलेवा हमला कर दिया। गनीमत रही कि गोलीबारी के दौरान किसी को गोली नहीं लगी, लेकिन दोनों युवक चाकू लगने से घायल हो गए। आरोपी वारदात के बाद नकदी लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, घटना 29 दिसंबर की सुबह करीब छह बजे ईदगाह पुलिया के पास हुई। जनता मजदूर कॉलोनी निवासी 18 वर्षीय अमन ऑटो में बैठा था, तभी बाइक से आए तीन युवक वहां पहुंचे। आरोपियों ने अमन पर पुलिस की मुखबिरी का आरोप लगाते हुए उसे ऑटो से खींच लिया। एक आरोपी ने पिस्टल तान दी, जबकि दूसरे ने चाकू से हमला किया। अमन ने पिस्टल पकड़ने की कोशिश की, इसी दौरान उसके सिर और पीठ पर चाकू से वार किया गया। अमन क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.