नई दिल्ली, मई 15 -- नई दिल्ली, का.सं.। करावल नगर इलाके में आठवीं कक्षा के छात्र पर मुखबिरी का आरोप लगाकर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने छात्र को जेपीसी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने पीड़ित के बयान के आधार पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। करावल नगर के प्रेम विहार में रहने वाला 16 वर्षीय लक्ष्य आठवीं कक्षा का छात्र है। 11 मई की शाम वह अपनी ताई के घर से अपने घर वापस लौट रहा था। इस दौरान तीन लड़के उसके आगे बृहस्पति बाजार की ओर जाते दिखाई दिए। तीनों नशे में लग रहे थे। पीड़ित का जानकार नितिन ने उसे रोक लिया और मुखबिरी करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज करने लगा। पीड़ित ने विरोध किया तो आरोपी के अन्य साथी अनुपम और अर्जुन ने हमला कर दिया। मामले की जानकारी मिलने पर पीड़ित के भाई आर्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.