नई दिल्ली, जनवरी 4 -- नई दिल्ली। वाणिज्य मंत्रालय ने रविवार को कहा कि भारत की पारंपरिक चिकित्सा पद्धति आयुष को ओमान और न्यूज़ीलैंड के साथ किए गए द्विपक्षीय व्यापार समझौतों में औपचारिक मान्यता मिली है। मंत्रालय के अनुसार, दोनों समझौते - जिन्हें पिछले साल दिसंबर में अंतिम रूप दिया गया था, में स्वास्थ्य सेवाओं और पारंपरिक चिकित्सा से जुड़े अलग-अलग परिशिष्ट (एनेक्सचर) शामिल किए गए हैं। मंत्रालय ने कहा, भारत की पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों को भी द्विपक्षीय व्यापार समझौतों में औपचारिक मान्यता मिली है, जिनमें भारत-ओमान समग्र आर्थिक भागीदारी समझौता और भारत-न्यूज़ीलैंड मुक्त व्यापार समझौता शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...