नई दिल्ली, मई 6 -- भारत और ब्रिटेन मंगलवार को मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर सहमत हो गए हैं। इसके बाद दोनों देशों ने एक व्यापक व्यापार समझौते की घोषणा की है, जो अधिकांश वस्तुओं और सेवाओं पर से टैरिफ हटाने का प्रावधान करता है। यह कदम नई दिल्ली और अमेरिका सहित अन्य देशों के बीच इसी तरह के समझौतों के लिए आगे की राह खोल सकता है। इस समझौते के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर इसे ऐतिहासिक उपलब्धि करार दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा इससे दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी और मजबूत होगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, "अपने मित्र प्रधानमंत्री @Keir_Starmer से बात करके बहुत खुशी हुई। एक ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में, भारत और यू.के. ने एक महत्वाकांक्षी और पारस्परिक रूप से लाभकारी मुक्त व्यापार समझौते के साथ-साथ एक दोहरे योगदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.