प्रयागराज, जनवरी 7 -- प्रयागराज। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय ने जनवरी 2026 सत्र की प्रवेश प्रक्रिया बुधवार को शुरू कर दी। कुलपति प्रो. सत्यकाम ने कहा कि यूजीसी गाइडलाइन के अनुसार छात्रों को अपनी अपार आईडी, एबीसी आईडी एवं यूजीसी डेब आईडी बनाने के बाद ही प्रवेश मिलेगा। जनवरी 2026 सत्र में 24 परास्नातक, छह स्नातक, चार जागरूकता, सात डिप्लोमा तथा 23 प्रमाण-पत्र सहित कुल 64 कार्यक्रमों में प्रवेश शुरू किया है। सभी स्नातक कार्यक्रमों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित स्किल कोर्स द्वितीय वर्ष में शुरू किया जा रहा है। जनवरी 2026 सत्र के प्रथम वर्ष में संग्रहालय विज्ञान में डिप्लोमा, एमए गृह विज्ञान तथा बीसीए कार्यक्रम भी शुरू किया जा रहा है। कुलपति ने सभी 12 क्षेत्रीय केन्द्रों प्रयागराज, लखनऊ, बरेली, आगरा, बलिया, अयोध्या, झाँ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.