प्रयागराज, मार्च 26 -- उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने 12 (बी) का दर्जा दिया है। यूजीसी 12(बी) दर्जा प्राप्त होने से विश्वविद्यालय के शिक्षक और छात्र यूजीसी, भारत सरकार या केंद्र सरकार से विभिन्न शोध और शैक्षणिक गतिविधियों के संचालन के लिए धन प्राप्त करने वाले किसी भी संगठन से अनुदान प्राप्त करने के पात्र हो जाते हैं। इससे शोध पहलों और बुनियादी ढांचे के विकास को बढ़ावा मिलेगा। कुलपति प्रो. सत्यकाम ने कहा कि यूजीसी 12 बी का दर्जा मिलना विश्वविद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्रों की कड़ी मेहनत और समर्पण का प्रमाण है। यूजीसी के संयुक्त सचिव की ओर से जारी पत्र के अनुसार मुक्त विश्वविद्यालय के प्रस्ताव का संज्ञान लेते हुए एक विशेषज्ञ कमेटी का गठन किया गया जिसने सात-आठ अक्तूबर 2024 को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.