हल्द्वानी, मार्च 18 -- मुक्तेश्वर। ग्राम सभा नाई, ब्लॉक ओखलकांडा निवासी चंदन सिंह के घर में सोमवार देर रात अचानक आग लग गई। घटना की सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। प्रशासक नरेश सिंह नयाल ने बताया कि इस आगजनी में चंदन सिंह का पूरा सामान जलकर राख हो गया, जिसमें सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और अन्य जरूरी वस्तुएं शामिल थीं। चंदन सिंह ने बताया कि उनकी माता की ओर से उनकी बहू को दिया गया पैतृक गहना भी इस आग में जलकर नष्ट हो गया। मंगलवार सुबह राजस्व निरीक्षक जगदीश चंद्र ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस घटना पर स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश चंद्र बौद्ध ने चिंता जताते हुए कहा कि चंदन सिंह आर्थिक रूप से कमजोर हैं और इस हादसे के कारण उनके पास रहने के लिए कोई दूसरा घर नहीं बचा है। प्रशासन से मांग की कि चंदन सिंह को उचित मुआ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.