रुद्रपुर, जनवरी 5 -- रुद्रपुर, संवाददाता। ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस ने एक फैक्ट्री कर्मी को 806 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी मूल रूप से ग्राम नरतोला, मुक्तेश्वर जिला नैनीताल का निवासी है। पुलिस के अनुसार, वह छुट्टी में अपने गांव गया था और वहां से चरस ला रहा था। सोमवार को एसपी क्राइम निहारिका तोमर ने बताया कि रविवार रात आवास विकास चौकी प्रभारी प्रकाश चंद्र पुलिस टीम के साथ रात्रि गश्त पर थे। इसी दौरान सिडकुल रोड से आगे फुलसुंगी तिराहे के पास एक युवक हाथ में थैला लेकर आता दिखाई दिया। पुलिस ने जब उसे रुकने का इशारा किया तो वह तेज कदमों से भागने लगा। शक होने पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अनिल कुमार पुत्र इंद्र कुमार निवासी ग्राम नरतोला, मुक्तेश्वर, जिला नैनीताल बताया। तलाशी के दौरान उसके पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.