हल्द्वानी, दिसम्बर 20 -- हल्द्वानी। मुक्तेश्वर निवासी एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में विषैला पदार्थ गटक लिया। तबीयत बिगड़ने पर महिला को एसटीएच लाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक मुक्तेश्वर के अधौड़ा निवासी 51 वर्षीय देवकी देवी ने 18 दिसंबर की दोपहर को अज्ञात कारणों के चलते विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजन उसे डॉ.सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर आए, यहां करीब एक दिन उसका उपचार चला। लेकिन हालत नाजुक बनी रही। 19 दिसंबर की रात महिला ने दम तोड़ दिया। घटना की वजह साफ नहीं हो पाई है। एसएचओ विजय मेहता ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...