रांची, मार्च 2 -- रांची, संवाददाता। मुक्ति संस्था, रांची की ओर से रविवार को जुमार नदी तट पर 29 अज्ञात शवों का विधि-विधान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। संस्था के सदस्य रिम्स के मोर्चरी गृह से अज्ञात शवों को लेकर जुमार नदी तट पर पहुंचे। यहां संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने मुखाग्नि दी। बताया कि संस्था द्वारा अबतक 1946 अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार किया गया है। अंतिम अरदास राहुल जायसवाल ने की। मौके पर प्रवीण लोहिया, रवि अग्रवाल, सौरभ बथवाल, सुमित अग्रवाल, आर के गांधी, सीताराम कौशिक, विकाश विजयवर्गीय, दिनेश गाबा, आदित्य शर्मा, संदीप कुमार, पंकज खिरवाल, हरीश नागपाल, विनोद सिंहा मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.