रांची, जनवरी 25 -- रांची, वरीय संवाददाता। जुमार नदी के तट पर रविवार को मुक्ति संस्था द्वारा 31 अज्ञात शवों का सामूहिक दाह संस्कार विधि-विधान से किया गया। ये शव पिछले कई दिनों से रिम्स मोर्चरी में रखे हुए थे। संस्था के सदस्यों ने मोर्चरी से शवों को निकालकर पूरे सम्मान के साथ जुमार नदी पहुंचाया। यहां संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने सभी शवों को सामूहिक मुखाग्नि दी। उन्होंने बताया कि संस्था पिछले कई वर्षों से यह पुण्य कार्य कर रही है और अब तक कुल 2,129 अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार कर चुकी है। अंतिम अरदास परमजीत सिंह टिंकू ने की। रवि अग्रवाल, आशीष भाटिया, हरीश नागपाल, राहुल चौधरी, सुमित अग्रवाल, संदीप कुमार, सीताराम कौशिक, योगेश खेड़वाल, विजय धानुका, विश्वरंजन सहित सदस्य उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...