समस्तीपुर, फरवरी 18 -- समस्तीपुर। कल्याणपुर प्रखंड स्थित मुक्तापुर मोइन को अंतरराष्ट्रीय स्तर के पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में जिला प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। इसी क्रम में डीएम रोशन कुशवाहा ने मंगलवार को स्थल का निरीक्षण कर चल रहे कार्यों की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के दौरान मुक्तापुर मोइन को एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की घोषणा की गई थी। इसके बाद से जिला प्रशासन इस परियोजना को धरातल पर उतारने की दिशा में सक्रिय है। निरीक्षण के दौरान डीएम ने बताया कि लगभग 50 एकड़ क्षेत्र में फैले इस जलाशय का कायाकल्प किया जाएगा। योजना के तहत यहाँ इको-पार्क एवं आकर्षक लेकफ्रंट का निर्माण प्रस्तावित है। इसे मिथिला हाट की तर्ज पर विकसि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.