प्रयागराज, जनवरी 21 -- उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (एनसीजेडसीसी) में नाद ब्रह्म शिल्प मेले के अंतर्गत नाट्य प्रतियोगिता में बुधवार को कैकेयी वरदान प्रसंग का मंचन किया गया। नाट्य निर्देशक कुंवर करन सिंह की अगुवाई में मुक्ताकाशी मंच पर प्रस्तुति के जरिए कलाकारों ने रामायण के उस प्रसंग को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया, जब रानी कैकेयी अपने पूर्व में प्राप्त वरदानों की आड़ में राम को चौदह वर्षों के वनवास पर भेजने का हठ करती हैं। जिस पर राजा दशरथ व्यथित होकर विचलित हो उठते हैं। कक्ष में राजा दशरथ व कैकेयी के बीच लंबे और हृदय विदारक संवाद दर्शकों को भीतर तक झकझोर देता है। राम की भूमिका में जितेंद्र सिंह, सीता बनी जाह्नवी पांडेय, दशरथ की भूमिका निभाने वाले हर्ष पांडेय व कैकेयी बनी हर्षिता तिवारी के अभिनय को दर्शकों की खूब सराहना मिली। इस प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.