वाराणसी, जनवरी 21 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। करोड़ों की लागत से तैयार सिगरा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में असमय अंशकालिक प्रशिक्षकों के छोड़ने के कारण खेल अभ्यास प्रभावित होने लगा है। शुरुआत में बैडमिंटन का अभ्यास कई महीने प्रभावित रहा, अब चार माह से मुक्केबाजी का अभ्यास नहीं हो रहा। कारण पूर्व कोच का छोड़कर जाना है। इसके बाद से वैकल्पिक तौर पर भी व्यवस्था नहीं की गई है। स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के लोकार्पण के बाद अंशकालिक प्रशिक्षक की तैनाती हुई थी लेकिन यहां रिंग नहीं था। महीनों जद्दोजहद के बाद रिंग लगा और प्रशिक्षण नियमित तौर पर शुरू हुआ तो फिर कोच ही छोड़कर चले गए। चार महीने से मुक्केबाजी का प्रशिक्षण बाधित है। तब यहां पर 60 से 70 बालक एवं बालिका खिलाड़ी पंजीकृत थे। अब प्रशिक्षक के नहीं होने से नियमित तौर पर अभ्यास नहीं होता, लिहाजा खिलाड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.