पटना, जुलाई 30 -- एक तरफ लोजपा-आर के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान कह रहे हैं कि उनको बिहार बुला रहा है तो दूसरी तरफ चिराग के खिलाफ मोर्चा खोल रखे जीतनराम मांझी के बेटे और नीतीश सरकार में मंत्री संतोष सुमन वीआईपी के अध्यक्ष मुकेश सहनी को एनडीए में बुला रहे हैं। संतोष सुमन ने कहा है कि तेजस्वी यादव महागठबंधन के सीट बंटवारे में मुकेश सहनी को 60 सीट देने वाले नहीं हैं इसलिए उनके लिए बेहतर है कि वो वापस लौट आएं क्योंकि उनका समाज भी एनडीए के साथ है। केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी के बेटे एवं नीतीश सरकार में मंत्री संतोष सुमन ने बुधवार को एक चैनल से बातचीत में मुकेश सहनी को एनडीए में वापस आने का न्योता दिया। उन्होंने दावा किया कि महागठबंधन में अंदर कुछ और ही मामला चल रहा है। सहनी का एनडीए से मन भर गया है। उन्हें महागठबंधन में 60 सीटें ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.