कोडरमा, जून 19 -- मरकच्चो। प्रखंड के बंधक चौक निवासी मुकेश मोदी की दूसरी पुण्यतिथि गुरुवार को मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान उनकी पत्नी एवं पूर्व प्रमुख सावित्री देवी, पुत्र पंसस नितिन चंद्र गुप्ता और प्रवीणचंद्र गुप्ता ने 51 जरूरतमंद महिलाओं के बीच साड़ी का वितरण किया। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री विनीता कुमारी, सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक नारायण मोदी, गोविंद मोदी, अशोक मोदी, शाहिद महमूद, भूषण मोदी, आलोक बरनवाल, प्रमोद कुशवाहा, मुरारी भूईया, बबीता देवी, सुनीता देवी, दीपक कुमार, गुड़िया देवी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.