गंगापार, जनवरी 3 -- स्थानीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मेजारोड में कार्यरत मुकेश शुक्ला को उत्तर प्रदेश सरकार के शिक्षा विभाग के राज्य विद्यालयीय क्रीड़ा संस्थान द्वारा आंध्र प्रदेश के कड़प्पा में पांच से नौ जनवरी 2026 तक स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित होने वाली 69वीं राष्ट्रीय स्कूल बालिका वॉलीबाल चैंपियनशिप में मुख्य प्रशिक्षक नियुक्त किया गया है। वॉलीबाल के पूर्व खिलाड़ी मुकेश शुक्ला जो कि राज्य स्तर के वॉलीबाल रेफरी हैं साथ ही साथ वॉलीबाल की अंतरराष्ट्रीय संस्था द्वारा संचालित लेवल-1 की परीक्षा पास कर क्वालीफाइड कोच हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...