देवघर, जनवरी 16 -- मधुपुर प्रतिनिधि झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडे के निर्देशानुसार देवघर जिला इंटक के जिला अध्यक्ष अनंत मिश्रा द्वारा मुकेश कुमार शाह को मधुपुर नगर इंटक का नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस अवसर पर झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार, मारगोमुंडा प्रखंड इंटक के प्रखंड अध्यक्ष जयशंकर शरण, मोहनपुर प्रखंड इंटक के प्रखंड अध्यक्ष अजयकांत ठाकुर, देवघर जिला इंटक के जिला सचिव अभिषेक कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष आशीष कुमार, देवघर जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष प्रमिला देवी, कांग्रेस नेता मो. राजा शाह, सरोज सिंह, बबलू रामानी, संतोष विश्वकर्मा, अमित पंडित सहित कई नेताओं ने नगर इंटक अध्यक्ष बनने पर मुकेश कुमार शाह को बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...