पूर्णिया, जून 3 -- बड़हरा कोठी, एक संवाददाता। प्रखंड के बड़हरा कोठी पंचायत के पूर्व मुखिया मुन्ना दास के आवास पर राजद कार्य प्रखंड समिति की बैठक की गई। सर्वसम्मति मुकेश पासवान को राजद का बड़हरा कोठी प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया। निर्वाची पदाधिकारी द्वरा प्रमाण-पत्र सौंपा गया। राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा सभी प्रखंड में राजद कार्यकर्ता व प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी का चयन किया जाना है। जिसको लेकर बड़हरा कोठी प्रखंड क्षेत्र को सुरक्षित सीट प्रदेश द्वरा रखा गया है जिसको ले प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव किया गया। लगातार तीसरी बार प्रखंड अध्यक्ष बनने पर सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया। प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी दीपक कुमार सुमन व सहायक निर्वाचन पदाधिकारी शमशाद आलम के द्वारा चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न कराया गया। मौके पर जिलाउपाध्यक्ष बिनोद कुमार दास उर्फ मुन्...