बस्ती, फरवरी 3 -- बस्ती, निज संवाददाता। रौता चौराहा स्थित चित्रगुप्त चौक श्री चित्रगुप्त मंदिर सभागार में सोमवार को कायस्थ सेवा ट्रस्ट की नई जिला एवं मंडलीय कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से हुआ। संगठन की वर्तमान गतिविधियों, भावी योजनाओं एवं समाजहित से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। मुकेश श्रीवास्तव को एक बार पुनः जिलाध्यक्ष व नवीन श्रीवास्तव को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया। सभी सदस्यों ने इसका स्वागत किया। फूल माला के साथ स्वागत करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सदस्यों ने आशा व्यक्त की कि अनुभवी नेतृत्व में कायस्थ सेवा ट्रस्ट सामाजिक, शैक्षिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्रों में और अधिक सशक्त भूमिका निभाएगा। मुकेश श्रीवास्तव ने संगठन के सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। मंडल अध्यक्ष ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्हें जो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.