बदायूं, जून 22 -- बदायूं, संवाददाता। कुंवरगांव थाना क्षेत्र के दुगरैया गांव में 13 मई को शराब की दुकान पर तैनात बिनवार थाना क्षेत्र के रंझौरा गांव के रहने वाले सेल्समैन मुकेश यादव की अज्ञात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी और उनसे पूछताछ न होने के विरोध में पीड़ित परिवार शहर के आंबेडकर पार्क में धरना दे रहा है। शनिवार को धरने का चौथा दिन रहा। धरने में शनिवार को पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह दद्दा , कुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष शिवम सिंह राठौर, छात्र नेता अनूप यादव के अलावा कांग्रेस नेताओं सुनीता सिंह , चौधरी बफाती मियां , आलोक कुमार सिंह, प्रदीप सिंह एडवोकेट ने सत्याग्रह स्थल पर पहुंचकर समर्थन दिया। उन्होंने परिजनों से मिलकर पूरी जानकारी ली और उन्हें हर संभव मदद व न्याय दिलाने का भरोसा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.