जहानाबाद, फरवरी 22 -- करपी। निज संवाददाता।सोनभद्र बंशी सूर्यपुर प्रखंड में जनता दल (यूनाइटेड) के प्रखंड अध्यक्ष पद पर युवा नेता मुकेश कुमार निर्विरोध निर्वाचित हुए। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें सभी क्रियाशील सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान जिला निर्वाची पदाधिकारी रामकिशोर वर्मा, जिला पर्यवेक्षक अभिषेक पटेल एवं प्रखंड पर्यवेक्षक गणेश चंद्रवंशी मौजूद रहे। मुकेश कुमार ने अपने चयन पर सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत करने और क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित होकर कार्य करने का संकल्प लिया। इनके निर्वाचन पर जदयू नेता नवीन कुमार, दयानन्द प्रसाद, कलेंन्दर राम, अनंत वर्मा, वरुण कुमार समेत अन्य नेताओ ने बधाई देते हुए कहा है कि ये युवा नेता ऊर्जावान है। ये संगठन के लिये नई ऊर्जा के साथ काम करंगे।
हिंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.