समस्तीपुर, फरवरी 1 -- ताजपुर। भाकपा माले के हरिशंकरपुर बघौनी शाखा की बैठक में प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह की देखरेख में शाखा सचिव का चुनाव किया गया। इसमें सर्वसम्मति से मुकेश कुमार गुप्ता को पुन: शाखा सचिव चुना गया। बैठक में 16 फरवरी को जनता मैदान में आयोजित स्कीम वर्कर्स के प्रखंड स्तरीय कन्वेंशन को सफल बनाने, 9 मार्च को पटना के गांधी मैदान में महाजुटान में बड़ी संख्या में भाग लेने का निर्णय लिया गया। मौके पर मनोज साह, संजू कुमारी, कंचन कुमारी, निक्की कुमारी, आशा देवी, विंदू देवी, राजवती देवी, सुनीता देवी आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...