रामपुर, मई 30 -- आर्य समाज रामपुर पट्टी टोला का शपथ ग्रहण समारोह विधि विधान के साथ संपन्न हुआ। सर्वप्रथम सुबह आठ बजे यज्ञ हुआ। इसके बाद आर्य समाज के पूर्व प्रधान एवं वरिष्ठ धर्मवीर आर्य ने निर्वाचित मुकेश आर्य को दोबारा प्रधान पद की गोपनीयता की शपथ ग्रहण कराई। मनोज आर्य को मंत्री, राजीव आर्य को कोषाध्यक्ष पद की शपथ दिलाई। मुकेश आर्य ने कहा कि आर्य समाज में प्रधान का पद दायित्व बोध के समान होता है। हमें हमारे पूर्वजों ने इस संस्था को नित प्रतिदिन ऊंचाइयों पर ले जाने की जिम्मेदारी दी है। हम सब एक परिवार हैं इसलिए आर्य समाज के नवनिर्मित यज्ञशाला एवं कमरों के लिए बढ़ चढ़कर दान देने और दिलवाने में सहयोग करें। मंत्री मनोज आर्य ने सामाजिक कार्यों के विषय में बताया और कहा आर्य समाजी वही है जो आर्य समाज के कार्यों में भाग लेता है और जिसकी आर्य समा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.