नई दिल्ली, जनवरी 28 -- ONGC Share: सरकारी तेल कंपनी ओएनजीसी (ONGC) के शेयरों में आज बुधवार, 28 जनवरी को जबरदस्त उछाल देखने को मिला। कारोबार के दौरान ओएनजीसी का शेयर करीब 8% तक चढ़ गया, जब कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि उसने रिलायंस इंडस्ट्रीज़ (RIL) के साथ एक अहम समझौता किया है। यह समझौता भारत के पूर्वी तट पर गहरे समुद्र (डीपवॉटर) में तेल और गैस की खोज व उत्पादन को लेकर है। खासतौर पर यह साझेदारी कृष्णा-गोदावरी बेसिन और अंडमान ऑफशोर क्षेत्रों में लागू होगी, जहां काम करना तकनीकी रूप से काफी चुनौतीपूर्ण और महंगा माना जाता है।कंपनी ने क्या कहा ओएनजीसी ने कहा कि इस करार का मकसद लागत कम करना, काम की रफ्तार बढ़ाना और संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल करना है। डीपवॉटर प्रोजेक्ट्स में ड्रिलिंग रिग, समुद्री जहाज़, पाइपलाइन और सब-सी इक्विपमेंट जैसे संसाधन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.