बागेश्वर, अगस्त 21 -- बागेश्वर। दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में भूमि पूजन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर समिति के सभी सदस्य मौजूद रहे। भूमि पूजन के साथ ही समिति की नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। समिति के लिए मुकेश साह अध्यक्ष व नवीन लोहनी सचिव बनाए गए। वक्ताओं ने कहा कि इस बार महोत्सव को भव्य रूप दिया जाएगा। नुमाईशखेत मैदान में गुरुवार की सुबह से कार्यक्रम आयेाजित किया गया। पूजा-अर्चना के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न किया गया। कार्यक्रम के दौरान सभी सदस्यों ने आगामी दुर्गा पूजा महोत्सव को भव्य और सफल बनाने का संकल्प लिया। इसके लिए जिम्मेदारी भी दी गई। कार्यकारिणी के लिए उपाध्यक्ष सुनील भट्ट, रचित साह, व्यवस्थापक शंकर लाल साह, उपव्यवस्थापक राहुल साह, कोषाध्यक्ष अश्विनी साह, उपकोषाध्यक्ष प्रदीप साह, नितिन साह, संरक्षक नवीन लाल स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.