मिर्जापुर, फरवरी 10 -- मिर्जापुर,संवादाता। नगर के मुख्य बाजार मुकेरी बाजार में चौराहे पर सड़क मौत के कुंए में तब्दील हो गई है। नाले के उपर बनी सड़क के अचानक बैठ जाने से पूरा बजार अस्त-व्यस्त् हो गया है। मुकेरीबाजर चौराहे पर थोक खोया मंडी के साथ ही अन्य सामग्रियों के थोक व्यापारिक केंद्र है। जहां नगर ही नहीं जिले के मड़िहान,लालगंज,हलिया समेत जमालपुर के अलावा चंदौली के खोया व्यापारियों का आना जाना होता। सड़क के धंसक जाने से वाहनों का आवागमन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। सड़क धंसने से पूरा बाजार भयंकर जाम की चपेट में है। हाथी नाला के नाम से जाना जाने वाला नाला के उपर की सड़क-पटरी उखाड़ कर लालडिग्गी क्षेत्र में भी नगर पालिका की ओर से मरम्मत कार्य किया जा रहा है। जिसके चलते लालडिग्गी,मुकेरी बाजार,गुड़हट्टी बाजार,टटहाई रोड,इमरती रोड पर याताया...