नई दिल्ली, जनवरी 12 -- Penny Stock: भारतीय शेयर बाजार में इस समय सतर्कता का माहौल बना हुआ है। ग्लोबल संकेतों और भू-राजनीतिक तनावों के चलते सेंसेक्स और निफ्टी की शुरुआत कई दिनों से उतार-चढ़ाव भरी रही है। ऐसे माहौल में जहां ज्यादातर निवेशक संभलकर कदम रख रहे हैं, वहीं दिग्गज निवेशक मुकुल अग्रवाल ने बाजार की भीड़ से अलग हटकर एक बड़ा दांव खेला है। उन्होंने Rs.20 से कम कीमत वाले स्टॉक में भारी निवेश कर दलाल स्ट्रीट का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।मुकुल अग्रवाल ने खरीदे 4,40,19,921 शेयर मुकुल अग्रवाल ने हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड (HCC) में करीब 4,40,19,921 शेयर खरीदे हैं, जो कंपनी में लगभग 1.68% हिस्सेदारी के बराबर है। यह निवेश ऐसे समय पर किया गया है जब बाजार में अनिश्चितता बनी हुई है, लेकिन कंपनी का ऑर्डर बुक Rs.13,152 करोड़ का मजबूत स्...