आरा, फरवरी 22 -- चरपोखरी, एक संवाददाता। चरपोखरी प्रखंड के मुकुंदपुर में रविवार को ब्रह्मविद्या विहंगम योग सत्संग का आयोजन किया गया। सत्संग का नेतृत्व हरेराम प्रजापति और मंच संचालन पटना पश्चिमी के मंत्री उमेश कुमार ने किया। सत्संग में रामनाथ यादव ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह सत्संग ब्रह्मविद्या विहंगम योग का ज्ञान है। इसमें जीव के कल्याण हेतु सद्गुरु की ओर से समय-समय पर बताया जाता है। उसे धारण कर लेने पर जब शिष्य सद्गुरु देव भगवान की ओर से बताए अनुसार साधना करने लगता है, तो उसे अनुभूति होती है। सत्संग को तरारी प्रखंड प्रभारी अरुण कुमार चौबे, श्रीनिवास चौधरी, श्रीकांत मिश्रा, विजय पाण्डेय, भूपेंद्र राय सहित अन्य वक्ताओं ने अपनी बात रखी। जिला मीडिया प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि सत्संग में वीरेंद्र सिंह, गणेश साह, धर्मेन्द्...