एटा, फरवरी 10 -- एटा महोत्सव के भव्य पंडाल में आयोजित की गई मुकावला ए कव्वाली का आयोजन किया गया। दोनों से रोचक प्रस्तुति की गई। रात भर श्रोताओं ने खूब तालियां बजाई। कव्वालों ने एक दूसरे को जबाव दिया। सोमवार की रात को हुई कव्वाली में कव्वाल सनम वारसी (मुरादाबाद) व शाहरुख साबरी (बिहार) के मध्य हुआ शानदार मुकावला हुआ। दोनों ही कव्वालो के द्वारा दी गई एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुति की। कार्यक्रम का शुभारंभ एसएसपी श्याम नारायण सिंह एवं सीडीओ डा. नागेंद्र नारायण सिंह ने किया। एफएच मेडिकल कॉलेज एत्मादपुर के चेयरमैन रिहान फारूख रहे। एएसडीएम अनवार राशिद फारूखी, एएसडीएम राजकुमार मौर्या, सीओ सिटी राजेश सिंह, सीओ सकीट कृतिका सिंह, सीओ सदर संकल्प दीप कुशवाहा समेत संबधित अधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, चेयरमैन सुधा ग...