जमशेदपुर, फरवरी 4 -- जमशेदपुर। एआईएफएफ सब-जूनियर लीग 2025-26 में जीत से अभियान शुरू करने के बाद जमशेदपुर एफसी अंडर-14 टीम अब कोलकाता में एसपीओएफ फुटबॉल एकेडमी के खिलाफ अपने पहले अव मुकाबले के लिए तैयार है। यंग ब्वॉयज ऑफ स्टील के लिए यह मैच शुरुआती दौर की अहम परीक्षा माना जा रहा है। टीम ने अपने पहले मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए घरेलू मैदान पर 2-0 से जीत दर्ज की थी, जिससे खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ा है। कोचिंग स्टाफ को उम्मीद है कि टीम उसी लय को बरकरार रखते हुए बाहर भी बेहतर प्रदर्शन करेगी और लीग में मजबूत स्थिति बनाने की कोशिश करेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...