देहरादून, दिसम्बर 12 -- लक्सर। ऊर्जा निगम की टीम ने लक्सर के मुकरपुर गांव में चेकिंग की। इस दौरान गांव के अली शेर पुत्र मुनफैत, महफूज पुत्र ताहिर, दिलशाद पुत्र हाजी शहीद, सैयाद पुत्र नूर हसन, शौकीन पुत्र फैयाज व जुलफाना पत्नी उल्फत के घर में बिजली की चोरी पकड़ी गई। इन सभी 6 लोगों के खिलाफ टीम ने लक्सर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। देहरादून विजिलेंस के एई विकास कुमार, रोबिन सिंह, धनंजय कुमार, पुलिस निरीक्षक मारुत शाह, उप निरीक्षक संजीव त्यागी, जेई मनोज कुमार सैनी, सपना रावत, अनीता काला, शौकीन, इरशाद, रमजानी शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.