मऊ, फरवरी 24 -- मऊ। स्वास्थ्य सेवा में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा स्वास्थ्यकर्मियों की अहम जिम्मेदारी होती है। मरीजों के उपचार की 75 प्रतिशत जिम्मेदारी संविदा स्वास्थ्यकर्मियों के कंधों पर होती है। कोविड काल में अधिकतर संविदा स्वास्थ्यकर्मियों ने जान हथेली पर रखकर लोगों की जान बचाई थी। वर्तमान समय में मुकम्मल स्वास्थ्य सेवा देने के बाद भी संविदाकर्मी सुविधा और सुरक्षा की समस्या से जूझ रहे हैं। कर्मियों को मेहनत के सापेक्ष मानेदय नहीं मिलता है। साथ ही कार्यस्थल के आसपास के गंदगी और जलजमाव आदि दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं, कर्मियों को रहने के लिए आवास की भी कोई सुविधा नहीं मिलती है। समस्याओं को लेकर कर्मियों ने कई बार जनप्रतिनिधियों और उच्चाधिकारियों को अवगत कराया, बावजूद उनकी समस्याओं का कोई भी निदान नहीं निकल पाया है। जिले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.