अमरोहा, फरवरी 20 -- मुकद्दस माह रमजान के पहले जुमे को रोजेदारों की भीड़ के आगे शहर की मुख्य जामा मस्जिद समेत अन्य मस्जिदें छोटी पड़ गईं। उलेमाओं ने रोजे की फजीलत को बयां करते हुए इबादत में वक्त गुजारने की ताकीद की, साथ ही जरूरतमंदों की मदद करने की बात कही। नमाज के बाद अल्लाह की बारगाह में उठे रोजेदारों के हाथों ने मुल्क में अमन-चैन और कौम की सलामती व खुशहाली के लिए दुआएं मांगी। मस्जिदों के आस-पास सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल तैनात रहा। शुक्रवार को दूसरे रोजे को माहे रमजान का पहला जुमा था। जिसे लेकर रोजेदारों में अलग ही जोश था। लिहाजा सुबह से ही रोजेदार नमाज की तैयारियों में लगे रहे। दोपहर 12:30 बजे जैसे ही मस्जिदों से आजान की आवाज आनी शुरू हुई तो नमाजियों ने फौरन ही मस्जिदों की तरफ रूख कर लिया। रमजान के जुमे की नमाज पढ़ने के लिए बड़ों के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.