मुरादाबाद, फरवरी 20 -- मुरादाबाद। बड़ों के साथ-साथ छोटे बच्चे भी पूरे उत्साह के साथ रोजे रखकर इबादत में हिस्सा ले रहे हैं। थाना नागफनी क्षेत्र के निकट मस्जिद इब्राहीम निवासी 11 वर्षीय जुड़वा भाई-बहन मोहम्मद वकी और ज़ुबिया नदीम ने शुक्रवार को रमजान के पहले जुमे का रोजा रखा। दोनों कक्षा पांच के छात्र-छात्रा हैं। वहीं दूसरी ओर करूला रहमत नगर के रहने वाले 11 वर्षीय अयान ने भी शुक्रवार को रोजा रखा। इसके अलावा शहर में कई अन्य बच्चों ने भी रोजा रखा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.