जहानाबाद, फरवरी 7 -- जहानाबाद, नगर संवाददाता। परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश सतीश कुमार ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार में सभी प्रशिक्षित मध्यस्थ के साथ बैठक की, जिसमें विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव रंजीत कुमार भी उपस्थित थे। बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार एवं निबंधन संयोजक उच्च न्यायालय, मध्यस्थ समिति पटना के निर्देशानुसार मेडिएशन फॉर नेशन ड्राइव 2 के सफल आयोजन को लेकर यह बैठक की गई। बैठक में प्रशिक्षित मध्यस्थ से अनुरोध किया कि 90 दिनों के लिए चलाए जा रहा ड्राइव में ज्यादा से ज्यादा केसो निष्पादन मध्यस्थता के माध्यम से करें। उन्होंने बताया कि न्यायालय में केस की संख्या काफी बढ़ती जा रही है। उच्चतम न्यायालय की यह सोच है कि केस का निष्पादन मध्यस्थता के माध्यम से किया जाए। पूर्व में भी ड्राइव वन का आयोजन किया गया था, जिसमें हम लोगों को ...