प्रयागराज, जनवरी 12 -- थरवई थाना क्षेत्र के भरती का पूरा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने एक युवक और उसके परिजनों कि पिटाई कर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस के अनुसार, सुनील कुमार ने आरोप लगाया कि एक पुराने मुकदमे में सुलह करने से इनकार करने पर धर्मेंद्र कुमार, राजेंद्र, सुरेन्द्र, जितेंद्र, लालबहादुर सहित अन्य लोगों ने चालीस नंबर गोमती पर छोटे भाई राकेश कुमार को लाठी-डंडा से पीटा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...