पीलीभीत, दिसम्बर 10 -- पीलीभीत। फिरोजाबाद का युवक पहले किशोरी को बहलाफुसला कर ले गया। किशोरी के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर गजरौला पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया। इसके बाद आरोपी ने मुकदमे में फैसले का दबाव बनाया। परिजनों के इनकार करने पर आरोपी ने किशोरी के अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। किशोरी के पिता की तहरीर पर गजरौला पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। थाना गजरौला क्षेत्र के एक गांव की निवासी ग्रामीण ने एसपी के आदेश पर थाना गजरौला में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री को विपिन यादव पुत्र देवेंद्र सिंह यादव निवासी ग्राम ढकपुरा थाना मडसेना जिला फिरोजाबाद 12 जून 2025 को बहलाफुसला कर ले गया था।जिसकी रिपोर्ट उसने थाना गजरौला में दर्ज कराई थी। गजरौला पुलिस ने...