फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 13 -- मोहम्मदाबाद । थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी सुमन देवी ने गांव के ही पांच लोगों के विरुद्ध थाने में प्रार्थना पत्र दिया है कि सुबह 9 बजे उक्त लोग पुरानी रंजिश को लेकर गाली गलौज करते हुए पुत्री गुनगुन के साथ गाली गलौज करने लगे तथा आए दिन मारपीट करने की धमकी देते हैं l उक्त लोग दोनों पक्षों में चल रहे मुकदमे में समझौता करने का दबाव बना रहे हैं l बताते चले की पूर्व उक्त लोगों ने धारदार हथियार से प्रहार कर घायल कर दिया था l जिसका मुकदमा भी चल रहा है l इसी मुकदमे में समझौता करने को लेकर उक्त लोग गाली गलौज कर मारपीट करने की धमकी दे रहे हैं l
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.