लखीमपुरखीरी, मार्च 23 -- निघासन इलाके में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में किशोरी से प्रेम संबंधों की बात कबूल की है। पुलिस ने मुकदमे में रेप की धारा बढ़ा ली है। बताया जा रहा है कि इन्हीं रिश्तों की वजह से उसने आत्महत्या की है। कोतवाली निघासन क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया था कि 17 मार्च को वह अपनी पत्नी के साथ मजदूरी करने गया था। उसकी बेटी घर पर अकेली थी। दोपहर में घर लौट कर आया तो देखा कि उसकी बेटी गायब है। वह बेटी की तलाश कर रहा था। तभी 19 मार्च की सुबह गांव से करीब एक किलोमीटर दूर शहतूत के पेड़ की टहनी से उसका शव दुपट्टे से लटका मिला। घरवालों ने बेटी के साथ रेप के बाद हत्या की आशंका जताई थी, लेकिन उन्होंने किसी के खिलाफ तहरीर नहीं दी। पुलिस ने किश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.