बरेली, अप्रैल 22 -- किसान से अवैध वसूली के आरोप में रिपोर्ट दर्ज करके सस्पेंड किए गए फतेहगंज पश्चिमी के कस्बा चौकी इंचार्ज और सिपाहियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। विवेचक ने इस मुकदमे में भ्रष्टाचार की धारा बढ़ा दी है। अब इस मामले की विवेचना सीओ फरीदपुर आशुतोष शिवम करेंगे। तीन अप्रैल को एसएसपी अनुराग आर्य को सूचना मिली कि फतेहगंज पश्चिमी की कस्बा चौकी के स्टाफ ने भिटौरा निवासी बलवीर सिंह को जेल भेजने की धमकी देकर अवैध वसूली की है। फतेहगंज पश्चिमी चौकी इंचार्ज एसआई बलवीर सिंह और दो सिपाही हिमांशु तोमर व मोहित कुमार ने बलवीर सिंह के घर दबिश देकर तमंचा रखकर उनके फोटो खींचे फिर उन्हें ले जाकर रबर फैक्ट्री के क्वार्टर में बंधक बना लिया। जेल भेजने की धमकी देकर उनसे दो लाख रुपये की वसूली करके छोड़ दिया। जांच में आरोप सही पाए जाने पर चार अप्रैल को ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.