मुरादाबाद, नवम्बर 27 -- पति-पत्नी के बीच चल रही मुकदमेबाजी पर गुरुवार कचहरी पहुंची महिला ने जमकर हंगामा कर दिया। महिला ने कचहरी पर पति से झगड़ा शुरू कर दिया। हंगामा बढ़ने पर पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं ने महिला को समझा बुझाकर मामले को शांत किया। कोतवाली क्षेत्र के गांव फौलादपुर निवासी शीतल का विवाह इसी थाना क्षेत्र के गांव काला झंडा निवासी सत्येंद्र के साथ हुआ था। शादी के कुछ ही समय के बाद पति-पत्नी के बीच झगड़ा होने लगा और नौबत यहां तक पहुंची कि दोनों ने अलग रहने का फैसला कर लिया। पति ने पत्नी के खिलाफ न्यायालय में मुकदमा दायर कर दिया। गुरुवार को पत्नी शीतल तारीख पर कोर्ट पहुंची और पति पर पैसे के घमंड में न अपनाने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं ने बामुश्किल महिला को समझाकर वापस लौटा दिया, जि...