सीतापुर, दिसम्बर 10 -- महोली संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के रोहिला गांव में सोमवार देर रात दबंगों ने गालीगलौज करते हुए फायरिंग कर गांव में दहशत फैला दी है। दबंगों की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कार्यवाही शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के रोहिला निवासी अवधेश अवस्थी ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि सोमवार देर रात करीब दो बजे गांव के सौरभ त्रिवेदी, प्रशांत बाजपेई, शिव किशोर व उनके रिश्तेदार महोली कस्बे के भट्ठा मोहल्ला निवासी रजनीश मिश्र घर के बाहर आकर गालियां देने लगे। इसी दौरान उनमें से एक युवक ने असलहे से हवाई फायर कर दी। फायर की आवाज सुनकर ग्रामीण जग गए और एकत्रित होने लगे तो हमलावर कार से भाग निकले। अवधेश के मुताबिक वर्ष 2021 में नाली के विवाद में दबंगों द्वारा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.