अमरोहा, दिसम्बर 18 -- अमरोहा, संवाददाता। भाकियू बीआर आंबेडकर के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दिग्विजय भाटी व अन्य के खिलाफ दर्ज मुकदमे से जुड़ा मामला तूल पकड़ता दिख रहा है। बुधवार को जिला मुख्यालय पहुंचे संगठन कार्यकर्ताओं व किसान नेताओं ने इस संबंध में डीएम व एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। सीओ हसनपुर पर बैंक प्रबंधक से मिलीभगत व प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप भी लगाया। मुकदमा वापस लेने व सीओ का तबादला करने की मांग की। संगठन जिलाध्यक्ष कुलदीप यादव के नेतृत्व में बुधवार को किसान नेताओं का प्रतिनिधिमंडल पहले कलक्ट्रेट और फिर पुलिस कार्यालय पहुंचा। यहां एसपी अमित कुमार आनंद से मुलाकात की। उन्हें अवगत कराया कि हसनपुर तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत चंदनपुर की प्रथमा बैंक के प्रबंधक ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दिग्विजय भाटी के विरुद्ध फर्जी मुकदमा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.