कौशाम्बी, जनवरी 1 -- मंझनपुर, संवाददाता। पइंसा थाना क्षेत्र के कैमा गांव की सुमन देवी पत्नी जितेंद्र कुमार ने बताया कि पड़ोसी मनीष यादव से उसका पुराना मुकदमा चल रहा है। इसे लेकर 30 दिसंबर की शाम वह गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर पिटाई शुरू कर दी। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायल महिला का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...