बस्ती, मार्च 7 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जमीन के मामले में मुकदमे में तारीख देखने जा रहे 70 वर्षीय बुजुर्ग को बाइक सवार दो युवकों ने पिटाई कर दी। घायल वृद्ध ने हमलावरों में से एक को पहचान लिया है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देकर वृद्ध को अस्पताल भेजवाया। पुलिस मामले में केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज उपेंद्र मिश्रा ने बताया कि केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। घटना शुक्रवार की सुबह नौ बजे दुबौलिया थानाक्षेत्र के हरिवंशपुर निवासी 70 वर्षीय वृद्ध संतराम प्रजापति मुकदमे की पैरवी करने साइकिल से बस्ती जा रहे थे। आरोप है कि पहले से घात लगाए मुकदमे के दूसरे फरीक के बेटे ने महुलानी के पास उनकी साइकिल में बाइक से टक्कर मार दी और फिर डंडे से पिटाई शुरू कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो हमलावर भाग निकले। पिटाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.