गाज़ियाबाद, फरवरी 2 -- गाजियाबाद। कविनगर थानाक्षेत्र में एक व्यक्ति अपने मुकदमे की पैरवी के लिए गया। उसी दौरान आरोपियों ने उसे रोकर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया और धमकी दी। पीड़ित ने आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। सिहानी स्थित सुभाषनगर के रहने वाले विकास कुमार जिला और सत्र न्यायालय में विधि व्यवसाय करते हैं। उनका न्यायालय में एक मुकदमा चल रहा है। उन्होंने शिकायत में बताया कि 29 जनवरी की दोपहर करीब पौने तीन बजे मुकदमे में पैरवी करने के बाद आ रहे थे। तभी आरोपी आकाश, गिरीश व राजेश ने उन्हें रोककर मुकदमा वापस लेने की धमकी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...