औरैया, जनवरी 19 -- अजीतमल, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र में एक महिला ने गांव के ही दो लोगों पर पहले से दर्ज मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के दुर्वासपुर निवासी शशि देवी पत्नी स्व. प्रदीप कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी पुत्री को गांव के ही मुरारी उर्फ जुबान सिंह पुत्र दिलाशा राम बहला-फुसलाकर भगा ले गया था, जिस प्रकरण में कोतवाली में मुकदमा दर्ज है। आरोप है कि इसी मुकदमे को वापस लेने के लिए मुरारी के परिजन उमाशंकर और दिलाशा राम आए दिन उन्हें और उनके बच्चों को रास्ता रोककर दबाव बनाते हैं। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी गाली-गलौज करने के साथ जान से मारने की धमकी देते हैं। महिला ने कहा कि लगातार धमकियों के कारण वह और उ...